कांग्रेस अध्यक्ष के जूते उठाने लगे राहुल गांधी, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा | देखें ये VIDEO

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:May 7, 2026 5:44 PM IST

Rahul Gandhi Viral Video: वायरलव वीडियो में देखेंगे कि राहुल गांधी तेजी से कांग्रेस अध्यक्ष के करीब पहुंचते है और उनके जूते अपने हाथ उठा लिए. फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा वो किसी को भी हैरान कर देगा.

Rahul Gandhi Viral Video: सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जूते उठाते हुए नजर आए हैं. वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. हालांकि वीडियो के पीछे की सच्चाई पता चलने के बाद नेटिजन्स राहुल गांधी की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बुजुर्गों का सम्मान करने वाला नेता करार दिया है. शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी अहम विषय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है. मीटिंग खत्म होती है और राहुल गांधी रूम से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं. वीडियो में नजर आता है राहुल गांधी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बाहर निकलते हैं. मगर इसके बाद ऐसा कुछ नजर आता है जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- सैनिकों को कितनी सैलरी देता है अमेरिका, जवाब सुनते ही चक्कर आ जाएंगे आज

राहुल गांधी के फैन हुए नेटिजन्स

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मीटिंग खत्म के बाद जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे, उनके जूते दूसरी दिशा में थे. पास में खड़ा सेवक पैर से जूते ठीक करने की कोशिश करता हुआ नजर आता है. मगर कई बार पैर से कोशिश करने के बाद भी जूते सही दिखा में नहीं होते. इधर पास खड़े राहुल गांधी सब देख रहे होते हैं. राहुल गांधी बिना देरी किए तुरंत पार्टी अध्यक्ष खड़गे के करीब पहुंचे और हाथों में उनके जूते उठाए लिए. हैरान होंगे उन्होंने खुद जूते को सही दिखा में रखा. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

वायरल हुआ राहुल गांधी का वीडियो

आखिर में देखेंगे कि कांग्रेस अध्यक्ष बड़ी सहजता है जूते पहनते हैं और सीधे राहुल गांधी के करीब पहुंचते हैं. इसके बाद दोनों नेता किसी मुद्दे पर बात करते नजर आते हैं. बरहाल राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति विनम्र व्यवहार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है.

यहां एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो वीडियो एक्स पर @JeetuBesla नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. स्पष्ट कर दें कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है. इंडिया डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है. ये भी जानकारी नहीं है कि ये वीडियो कब और कहां का है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें