देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट, कीमत BMW से भी ज्यादा! 50 हजार से शुरू हुई नीलामी की बोली और...

हरियाणा में एक ऑनलाइन नीलामी में एक फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर पाने के लिए पूरे 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगी है. माना जा रहा है कि यह अब किसी नंबर प्लेट के लिए लगी सबसे बड़ी बोली है.

Published date india.com Published: November 26, 2025 8:11 PM IST
car costiliest number plate
car costiliest number plate

नंबर प्लेट का जुनून कार से कितना ज्यादा हो सकता है! इस बात का अंदाजा आप हरियाणा में हुए नंबर प्लेट की नीलामी को देखकर समझ सकते हैं. बुधवार को हुई एक ऑनलाइन नीलामी में, रजिस्ट्रेशन नंबर ‘HR88B8888’ पूरे 1.17 करोड़ रुपये में बिका! यह आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है. सोचिए, सिर्फ एक नंबर की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसमें एक शानदार लग्जरी कार आसानी से खरीदी जा सकती है. आइये जानते हैं पूरा मामला…

फैंसी नंबर के लिए लगी 1.17 करोड़ रुपये करोड़ की बोली

हरियाणा में VIP या फैंसी नंबर प्लेटों के लिए साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी होती है. यह पूरा खेल fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर होता है, जहां शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक बोली लगाने वाले आवेदन करते हैं. इस बार, HR88B8888 के लिए कुल 45 आवेदन आए थे. नीलामी की शुरुआत 50,000 रुपये की बेस प्राइस से हुई, और बुधवार शाम 5 बजे जब बोली रुकी, तो यह आंकड़ा सीधे 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था. दोपहर 12 बजे तक भी इसकी बोली 88 लाख रुपये पर टिकी थी, जिससे साफ है कि आखिरी घंटों में होड़ कितनी तगड़ी थी.

  • HR88B8888 का मतलब
    HR: हरियाणा का राज्य कोड,
  • 88: विशिष्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या जिले को दर्शाता है,
  • B: वाहन सीरीज कोड बताता है,
  • 8888: वाहन को असाइन किया गया चार अंकों का अद्वितीय रजिस्ट्रेशन नंबर,

इस नंबर प्लेट के लिए लगी बोली यह दिखाता है कि भारत में फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबरों का क्रेज कितना ज्यादा है! और लोग अपने शौक य़ा पसंदीदा नंबर प्लेट पाने के लिए के लिए कितनी बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं.

केरल में भी हुआ था ऐसा

यह जुनून सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है. इस साल अप्रैल में, केरल के एक टेक अरबपति वेणु गोपालाकृष्णन ने अपनी लेम्बोर्गिनी उरुस पर लगाने के लिए ‘KL 07 DG 0007’ नंबर पूरे 45.99 लाख रुपये में खरीदा था. ‘0007’ अंकों वाला यह नंबर जेम्स बॉन्ड कोड की याद दिलाता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.