Funny Video: ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी को छिपकर देखने लगी लड़की, पड़ा ऐसा झापड़ वहीं गिर पड़ी बेचारी | देखें वीडियो

Couple Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि ब्रेकअप के बाद लड़की छिपकर पूर्व प्रेमी को देखती है. मगर तभी ऐसा झापड़ पड़ा बेचारी जमीन पर गिर पड़ी.

Published date india.com Published: January 5, 2026 1:41 PM IST
Viral Video Today
लड़का-लड़की का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/Instagram)

Premi Premika Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर कपल यानी प्रेमी जोड़े के वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. इनमें कपल कभी लड़ते हुए नजर आते हैं तो कई बार हंसी मजाक के पल यादगार बन जाते हैं. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है. मगर इसमें लड़का और लड़की का ब्रेकअप हो चुका है. दोनों ने विवाद के बाद अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया. हालांकि ब्रेक के बाद एक-बार फिर अनजाने में दोनों का आमना-सामना हो गया. अब इसके बाद जो कुछ हुआ सब कैमरे में कैद है.

लंगूर की आवाज निकालो और नौकरी ले जाओ, दिल्ली सरकार ने निकाली गजब की वैकेंसी

इसमें देखेंगे कि लड़की मोबाइल चलाने में बिजी है. मगर एकाएक लड़की का पूर्व प्रेमिका उसके सामनेगया. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया, सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा. दरअसल दोनों एक-दूसरे को देखते हैं और बिना बात किए आगे बढ़ जाते हैं. मानो दोनों अभी भी अपने फैसले पर कायम हैं. मगर लड़के के जाते ही लड़की तुरंत छिपकर उसे देखने की कोशिश करते हुए नजर आती है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

झापड़ में गिर पड़ी लड़की

मजेदार है कि लड़का भी छिपकर दीवार के करीब खड़ा हो गया. अब जैसे ही लड़की उसे देखने के लिए पलटती है, लड़के ने इतना जोरदार झापड़ मारा कि लड़की वहीं गिर पड़ी. मानो उसे दिन में तारे नजर आ गए हों. आखिर में लड़की किसी तरह खुद को संभालती है और वो वापस अपने घर लौट गई. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है. मालूम हो लड़का-लड़की से जुड़ा ये मजेदार वीडियो एक्स पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वायरल पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.