लव मैरिज के बाद पति पर किया दहेज का केस, खुद प्रेमी के साथ होटल में मिली पत्नी | देखें VIRAL VIDEO

Couple Viral Video: पति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरा नंबर 302 में पकड़ा और पुलिस को तुरंत पूरे मामले की जानकारी दी.

Published date india.com Published: March 16, 2026 9:52 AM IST
Couple Viral Video Today
हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में लव मैरिज से जुड़ा अजीबो-गरीब मामला चर्चा के केंद्र में बना है. यहां सच्ची प्रेम कहानी ही धोखे और विश्वासघात में बदल गई है. बताया गया कि करीब साढ़े तीन साल पहले एक लड़का-लड़की को एक-दूसरे से सच्चा प्यार हुआ और दोनों ने शादी भी कर ली. मगर शादी के बाद पत्नी ने पति पर दहेज का झूठा केस ठोक दिया. पति को परेशान करने के लिए पत्नी ने कानून की धारा 498ए को हथियार की तरह इस्तेमाल किया. मगर मामला तब उल्टा पड़ गया जब पति ने अपनी पत्नी को होटल में उसके नए प्रेमी के साथ पकड़ लिया.

ये भी जरू पढ़ें: अमेरिका के पास कितने दिन का ऑयल रिजर्व है, जानकर हो जाएगा ताकत का अंदाजा

कमरा नंबर 302 में प्रेमी के साथ मिली पत्नी

हैरान करने मामले की पूरी जानकारी खुद पति आकाश कुमार ने दी है. आकाश ने बताया कि वो किसी काम से अलीगढ़ अपनी बहन की ननद के यहां गया था. काम के दौरान वो बाहर निकले तो हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया. आकाश ने खुद की पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखा. आकाश ने बताया, ‘जब मैंने दोनों को एक साथ देखा तो पीछा किया. पीछा करते हुए मैं एक होटल में पहुंचा जहां दोनों कमरा नंबर 302 में मिले.’

पत्नी ने लगाया दहेज का झूठा केस

आकाश आगे बताते हैं कि तभी उन्होंने पुलिस को पूरी मामले की जानकारी दी. तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को कमरे के अंदर से पकड़ लिया. आकाश ने दावा किया गया कि पत्नी का प्रेमी गलत अवस्था में कमरे से बाहर निकला. खुद वीडियो में आकाश बताते हैं कि दोनों का पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग है. आकाश ने कहते हैं कि हम दोनों की शादी को साढ़े तीन साल हो चुके हैं और पत्नी ने उनके ऊपर दहेज का झूठा केस लगा रखा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दहेज के नाम पर फर्जी केस दर्ज कराकर आकाश की जिंदगी नर्क बना दी. लेकिन अब पत्नी खुद प्रेमी के साथ पकड़ी गई है. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग पत्नी की इस बेवफाई और झूठे दहेज केस की भर्त्सना कर रहे हैं.

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

कई यूजर्स लिख रहे हैं कि लव मैरिज के बाद भी कुछ पत्नियां पति को दहेज के चंगुल में फंसाकर प्रेमी के साथ मस्ती करती हैं. अलीगढ़ पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. आकाश ने वीडियो में अपनी पीड़ा साझा की है. वहीं दूसरी वीडियो में घटना का पूरा ब्योरा सामने आया है. यह मामला पुरुषों के खिलाफ फर्जी केस और बेवफाई का बड़ा उदाहरण बनता दिख रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.