VIDEO: बदमाशों के बीच प्रेमिका को छोड़ भाग गया प्रेमिका, मुसीबत टली तो फिर लौट आया

Premi Premika Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमिका पर जैसे ही मुसीबत आई प्रेमी सबसे पहले उसे छोड़कर भाग निकला. मगर जब मुसीबत टल गई प्रेमी वापस आकर सफाई भी देता है.

Published date india.com Published: October 8, 2025 11:38 AM IST
Viral Video Today

Couple Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो आपको खूब हंसाने वाला है. वीडियो दरअसल एक कपल से जुड़ा है जिसमें प्रेमी मुसीबत में अपनी प्रेमिका को छोड़कर भाग निकला. वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी-प्रेमिका रात में सैर पर निकले हैं. दोनों बहुत खुश नजर आते हैं. मगर एकाएक तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी.

प्रेमिका को छोड़ भागा प्रेमी

इसमें देखेंगे कि तभी बाइक सवार बदमाश दोनों को लूटने पहुंच गए. मगर फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आय देखकर हंसी भी बहुत आती है. इसमें देखेंगे कि बदमाशों के आते ही प्रेमी गोली की रफ्तार से भाग निकला. इधर प्रेमिका बदमाशों के बीच फंसी रह जाती है. फ्रेम में आगे देखेंगे कि बदमाश लड़की से लूटपात करते हैं और बाइक पर भाग निकले. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करता है.

एक्स पर देखें वीडियो

मुसीबत टली तो लौट आया प्रेमी

आखिर में देखेंगे कि मुसीबत टलते ही प्रेमी वापस प्रेमिका के पास लौट आता है. मगर प्रेमी के वापस लौटने पर प्रेमिका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. मालूम हो मुसीबत में प्रेमिका को छोड़कर भागे प्रेमी का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे एक्स पर @deadpeopleshlt नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.