Couple Ka Video: गर्लफ्रेंड की खातिर चप्पल तक चुरा लाया ब्वॉयफ्रेंड, CCTV कैमरा में कैद हुआ गजब का नजारा

Couple Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल प्रेमी और प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए घर के बाहर रखी चप्पल तक चुरा लाता है. प्रेमी इसका बाद खुद अपनी गर्लफ्रेंड को चोरी की गई चप्पल पहनाता है. इसके बाद दोनों वहां से चलते बनते हैं.

Published date india.com Published: October 30, 2025 2:55 PM IST
Couple Ka Video
गर्लफ्रेंड के लिए चप्पल चुरा लाया शख्स. (Photo/Instagram)

Couple Ka Video: प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते. कोई चांद-तारे तोड़ने की बात करता है. कोई अपने महबूब के लिए फूलों बारिश करने की बात कहता है. लेकिन इस बार एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सोशल मीडिया पर लोग हंसी भी नहीं रोक पा रहे और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल प्रेमी और प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए घर के बाहर रखी चप्पल तक चुरा लाता है. प्रेमी इसका बाद खुद अपनी गर्लफ्रेंड को चोरी की गई चप्पल पहनाता है. इसके बाद दोनों वहां से चलते बनते हैं.

प्रेमिका के लिए चुराई चप्पल

वायरल वीडियो में देखेंगे सड़क पर टहलते हुए एक कपल स्कूटी के करीब आकर खड़ा होता है. लड़का इधर-उधर नजर दौड़ाता है और कुछ सेकंड तक कुछ समझ नहीं आता है. इसमें आगे देखेंगे कि प्रेमी धीरे-धीरे एक घर के तरफ बढ़ता है. शुरुआत में लगता है कि वो उसी का अपना घर है. मगर लड़की का ब्वॉयफ्रेंड दरवाजे पर रखी चप्पल को चुपके से उठा लाया. चप्पल चुराने के बाद वो सीधे प्रेमिका के पास पहुंचता है और उसे पहना देता है. फ्रेम में देखेंगे कि लड़की चप्पल पहनती है और फिर इसके बाद दोनों वहां से चलते बनते हैं. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हालांकि ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. नेटिजन्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली प्यार. किसी ने मजाक में कहा, ‘भाई.. अगली बार फूल चुराना, चप्पल नहीं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ‘देश का सबसे डेडिकेटेड बॉयफ्रेंड’ बताया. हालांकि कुछ लोगों ने इस हरकत को मजाक से ज्यादा ‘गलत आदत की शुरुआत’ बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार अपनी जगह, चोरी अपनी जगह — CCTV ने दोनों पकड़ लिए.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.