Couple Kiss Viral Video: सोशल मीडिया पर लंबे समय से बेशर्मी भरे वीडियो वायरल हो रहे हैं. कभी दिल्ली मेट्रो में तो कभी खुली सड़क पर लोग आशिकी करते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है. ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद में पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे का है. इसमें एक लड़का और लड़की सरेआम कार के सनरूफ से बाहर गर्दन निकालकर एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आए.
एक्स (X) पर वायरल क्लिप को @DharaniBRS नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा- उम्मीद है पुलिस इनपर अनसेफ ड्राइविंग और लोगों को असुविधा पहुंचाने के लिए एक्शन लेगी. कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो हैरदाबाद का है. महज 25 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कपल सनरूफ खोलकर आराम से गाड़ी के छत पर बैठे हुए हैं और खूब रोमांस कर रहे हैं.
15 अक्टूबर को पोस्ट किए गए इस क्लिप को हजारों लोग शेयर कर चुके हैं और लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर यूजर्स मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सनरूफ बैन करना ही हल है’. दूसरे ने कहा, ‘कार खरीद सकते हैं, रूम नहीं’. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘फिल्मों का इन्फ्लुएंस है’.
चलती बाइक पर रोमांस
इससे पहले दिल्ली में मंगोलपुरी के पास आउटर रिंग रोड फ्लाइओवर से एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल हो रहे 19 सेकंड के वीडियो में देखा गया कि एक शख्स तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है. उसकी प्रेमिका भी बाइक पर बैठी है. मगर उसके बैठने का तरीक किसी को भी अजीब लग सकता है और दूसरों की जान को भी मुसीबत में डालता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी ने प्रेमिका को पीछे बैठाने की बजाय अपनी गोद में बिठाया है. प्रेमिका ने भी उसे बाहों में भर रखा है. दोनों चलती बाइक पर ऐसे रोमांस कर रहे हैं मानो घर में हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.