चलती ट्रेन के दरवाजे पर कपल ने बनाई रील, आग की तरह Viral हुआ Video, लोगों ने कर डाले ये कमेंट | देखें वीडियो

Couple Viral Video: चलती ट्रेन में एक खतरनाक हरकत का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर छा गया. कुछ ही सेकंड में यह क्लिप वायरल बन गई और इसे देखकर लोगों की सांसें थम सी गईं.

Published date india.com Published: November 26, 2025 10:21 PM IST
couple viral video
वायरल वीडियो
Couple viral video: सोशल मीडिया पर रील्स का बोलबाला इतना है कि लोग फेमस होने को जान की परवाह नहीं करते और एक वीडियो ने सबको चिंता में डाल दिया जिसमें कपल चलती ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है. वीडियो में दोनों बेफिक्र होकर बातें कर रहे हैं कैमरे की तरफ देख रहे हैं और एक-दूसरे को देख रहे हैं लेकिन ये हरकत मनोरंजन से ज्यादा लापरवाही का प्रतीक है. ट्रेन की तेज स्पीड और हवा का झोंका उन्हें कहीं ले उड़ा सकता है. ये देखकर हर कोई सोच रहा है कि फेम के चक्कर में जान क्यों जोखिम में डाल रहे हो.

कपल का ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट  

ट्रेन का दरवाजा सबसे खतरनाक जगह है जहां गिरने पर जान बचना मुश्किल है लेकिन कपल बिना हेलमेट बेल्ट के खड़ा रील बना रहा था. कोई अश्लील हरकत नहीं लेकिन खुले दरवाजे पर खड़े होकर वीडियो बनाना मौत को न्योता देना है. हादसा होता तो परिवार तबाह हो जाता. ये स्टंट दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसा रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट बॉक्स में गुस्सा और चिंता भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं एक यूजर ने लिखा सुधर जाओ वरना जिंदगी से जाओगे दूसरा बोला अपनी जान जोखिम में मत डालो. कोई कह रहा है ये गैर-जिम्मेदाराना हरकत है दूसरों के लिए गलत उदाहरण तो कोई चेतावनी दे रहा है कि हादसा होता तो क्या होता. ये रिएक्शन दिखाते हैं कि लोग जागरूक हो रहे हैं. लोकप्रियता के लिए ट्रेन या पब्लिक प्लेस पर स्टंट करना हादसे का न्योता है इसलिए जागरूक रहो और दूसरों को भी रोकें. मनोरंजन के नाम पर जान जोखिम में डालना गलत है सेफ तरीके से कंटेंट बनाओ. ये ट्रेंड रोकना जरूरी है वरना कई जानें जा सकती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.