ASHA Worker Video : पश्चिम बंगाल और ओड़िसा समेत कई तटीय राज्यों में चक्रवात दाना का कहर देखने को मिला. पश्चिम बंगाल में तूफान से अब तक एक शख्स की मौत हो चुकी है, जबकि ढ़ाई लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है. सोशल मीडिया पर साइक्लोन ‘दाना’ की तबाही के कई वीडियो और भयावर तस्वीरें सामने आ रही हैं, इस बीच ओडिशा से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को आशा (ASHA) वर्कर अपनी पीठ पर बिठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती नजर आ रही है. वीडियो पीआईबी (PIB) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया, जो अब वायरल हो रहा है.
नारी शक्ति को सलाम
वीडियो में एक महिला को अपनी पीठ पर एक बुजुर्ग ग्रामीण को बैठाकर कीचड़ भरे रास्ते पर चलते हुए देखा जा सकता है. ओडिशा में चक्रवात दाना के तट से टकराने से पहले से आशा वर्कर्स गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में मदद कर रही थीं. वीडियो शेयर करते हुए पीआईबी ओडिशा ने कैप्शन में लिखा, ‘नारी शक्ति को सलाम है! ओडिशा के केंद्रपाड़ा स्थित राजनगर ब्लॉक के खासमुंडा गांव की आशा वर्कर सिबानी मंडल ने एक बुजुर्ग महिला को अपने कंधे पर उठाकर साइक्लोन शेल्टर तक पहुंचाया.’
ASHA वर्कर्स, आंगनवाड़ी की तरह ही मान्यता प्राप्त सामाजिक संगठन है. आशा वर्कर्स स्वास्थ्य कार्यकर्ता होती है, जिन्हें ग्रामीण इलाकों में ट्रेनिंग के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर तैनात किया जाता है. ये समुदाय और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के बीच एक इंटरफेस के रूप में काम करती हैं. 2022 में 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में, भारत की आशा कार्यकर्ता डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से थीं.
चक्रवात ‘दाना’ का प्रभाव हुआ कम
पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश को छोड़कर, राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी में पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के दो तटीय जिलों से कोई बड़ी तबाही की खबर नहीं है. बता दें कि इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि वे राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. राज्य की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गुरुवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश जारी है. कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बंगाल के जिलों में पूरे दिन भारी बरसात होगी. मगर शाम तक इसके कम होने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.