Dadaji Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक स्टंट से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी बाइक के साथ स्टंट तो कभी कार के साथ स्टंट करते लोग नजर आ जाते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग ऊंचाइयों से पलक झपकते ही कूद जाते हैं. ऐसा नहीं है कि स्टंट में सिर्फ युवा ही आगे रहते हैं. लड़कियां, महिलाओं और बुजुर्गों के स्टंट वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं. अभी एक बुजुर्ग का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. दादादी हाइवे पर बाइक दौड़ा रहे हैं और अचानक से उनके अंदर स्टंट का कीड़ा जाग उठता है.
दादाजी का बाइक स्टंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दादाजी बाइक लेकर सड़क पर निकलते हैं. सड़क पूरी तरह से खाली रहती है इसलिए दादाजी बाइक की स्पीड भी तेज कर देते हैं. अगले ही पल उनको स्टंट करने की इच्छा शुरू हो जाती है. देखथे ही देखते वो बाइक पर ही उछलना शुरू कर देते हैं. इतना ही बाइक का हैंडल छोड़कर वो पूरी सीट पर ही लेट जाते हैं और डांस करने लगते हैं. दादाजी का यह अंदाज देख पूरा सोशल मीडिया दंग है. यहां थोड़ी सी गलती दादाजी को काफी भारी पड़ जाती. लेकिन वे बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहे हैं.
दादाजी का अंदाज हुआ वायरल
जिस तरह का अंदाज इस वीडियो में बुजुर्ग शख्स दिखा रहे हैं वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है. हालांकि, ये स्टंट किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है और ये बात जानते हुए भी लोग इस तरह की हरकतें लगातार किए जाते हैं. इस वीडियो को @Ankitydv92 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इन्हीं हरकतों की वजह से सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद की है.’ चंद सेकेंड का यह वीडियो 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘भैया इन्हें मौत का जरा भी डर नहीं है.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘ये हुनर भारत के बाहर नहीं जाना चाहिए.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.