Dadi Ka Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोग अजीब और खतरनाक हरकतें करते दिखते हैं. कोई बाइक पर स्टंट करता है, तो कोई जानलेवा प्रैंक करता है. इस रेस में अब बुजुर्ग भी पीछे नहीं हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दादी तेज रफ्तार से बाइक चलाती दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो देख लोग हैरान और प्रभावित दोनों हैं.
दादी के सामने प्रोफेशनल राइडर भी है फेल
वीडियो में नजर आ रही दादी लगभग 70-80 साल की लगती हैं. साड़ी में सजी दादी बाइक के हैंडल को मजबूती से पकड़े सड़क पर दौड़ रही हैं. उनका कॉन्फिडेंस और राइडिंग स्टाइल देखकर कोई भी सोच सकता है कि वह प्रोफेशनल राइडर हों. वीडियो में दादी एक हाथ से बाइक संभाल रही हैं और दूसरे हाथ से कैमरे की ओर पोज दे रही हैं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
वायरल वीडियो को सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के यूजर ने शेयर किया है. अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं. लोग दादी के इस साहसिक अंदाज को देखकर हैरान और खुश हैं. कुछ यूजर्स ने उन्हें “रॉकस्टार दादी” कहा, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दादी तो राइडर द प्रोवाइडर हैं!” इस तरह के कई वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं, बिना हेलमेट और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.