Dadi Ka Video: सब्जी का ठेला पलटकर रोने लगीं दादी, फिर 5 मिनट में कर ली दोगुनी कमाई | देखें वीडियो

Dadi Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह दादी ने सब्जी बेचने के दौरान अजीब तरीका अपनाया. उसे देखकर हर कोई हिल गया.

Published date india.com Published: October 17, 2025 9:13 AM IST
Dadi Ka Video

Dadi Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी सब्जी बेचती नजर आ रही हैं. वीडियो में दादी का ठेला सड़क किनारे खड़ा है, और वे सब्जियां बेच रही हैं. लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जो सभी को हैरान कर देता है. दादी खुद ही अपना सब्जी का ठेला पलट देती हैं, और सारी सब्जियां जमीन पर बिखर जाती हैं. इसके बाद वे ठेले के पास बैठकर जोर-जोर से रोने लगती हैं. उनका यह ड्रामा देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. यह वीडियो इतना भावुक और चौंकाने वाला है कि लोग इसे बार-बार देख और शेयर कर रहे हैं. दादी की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

दादी की हरकत ने चौंकाया

देख सकते हैं कि दादी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. देखते ही देखते वहां भीड़ लग जाती है. लोग दादी को चुप कराने की कोशिश करते हैं और बिखरी हुई सब्जियां उठाकर वापस ठेले पर रख देते हैं. इतना ही नहीं, कई लोग दादी की इस हालत को देखकर भावुक हो जाते हैं और उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं. कुछ लोग सब्जियां खरीदते हैं, तो कुछ सीधे पैसे देकर उनकी सहायता करते हैं. दादी की इस चाल ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि उनके दिल भी जीत लिए. यह दृश्य इतना मार्मिक था कि लोग दादी की मदद करने से खुद को रोक नहीं पाए.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Udit Raj (@i_am_uditraj)

चतुराई से कर ली कमाई

यह वीडियो साबित करता है कि दादी ने अपनी चतुराई से न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि कम समय में अच्छी खासी कमाई भी कर ली. उनकी इस ट्रिक ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया है. कुछ लोग इसे दादी की मजबूरी मान रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी चालाकी का कमाल बता रहे हैं. जो भी हो, दादी का यह वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है. इसे i_am_uditraj नाम क इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.