
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो चौंका देता है. कई बार हैरानी भी बहुत होती है. अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो 75 साल की दादी से जुड़ा है. इसमें उनकी फिटनेस और जज्बा देखकर अच्छे-अच्छे लोग हैरान रह गए हैं. बताया गया है कि दादाी का नाम अमृत कौर है, जिन्होंने अपनी उम्र को कभी भी अपनी सीमा नहीं बनने दिया. उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर मन मजबूत हो, तो शरीर भी साथ देने लगता है. खास बात यह है कि उन्होंने महज 12 हफ्तों में अपने शरीर को इतना मजबूत बना लिया कि अब वे आराम से पुश-अप्स कर लेती हैं.
ईरान में 1KG आटा कितने रुपये का है, सपने में भी नहीं सोच सकते हैं जवाब
आसान नहीं था सफर
शुरुआत में अमृत कौर के लिए यह सफर आसान नहीं था. उन्होंने दीवार के सहारे हल्के-फुल्के एक्सरसाइज से शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्होंने अपने शरीर को ट्रेन किया और फिर घुटनों के सहारे पुश-अप्स करने लगीं. लगातार अभ्यास और अनुशासन के कारण वे फुल पुश-अप्स तक पहुंच गईं. उनकी दिनचर्या भी काफी दिलचस्प है. वे रोजाना अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें स्क्वैट्स, डम्बल एक्सरसाइज और रोइंग शामिल हैं. पारंपरिक कपड़ों में एक्सरसाइज करते हुए उनका आत्मविश्वास और भी ज्यादा प्रेरित करता है.
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
असली ताकत है दिमाग
इस बदलाव के पीछे सिर्फ शारीरिक मेहनत ही नहीं, बल्कि मानसिक ताकत भी शामिल है. अमृत कौर का मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत आपके इरादों में होती है. यही सोच उन्हें हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है. आज वे न सिर्फ अपने परिवार के लिए बल्कि हजारों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. उनकी फिटनेस देखकर यह साफ हो जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए उम्र नहीं, बल्कि इच्छा शक्ति जरूरी होती है. इस कहानी से एक बड़ा संदेश मिलता है कि अगर आप आज से शुरुआत करें, तो किसी भी उम्र में खुद को बदल सकते हैं. जरूरी है तो सिर्फ पहला कदम उठाने की हिम्मत.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.