Dance Ka Video: अंग्रेजी गाने पर साड़ी में डांस कर छा गई लड़कियां, जिसने भी देखा देखता ही रह गया | वीडियो

Dance Ka Video: देखा जा सकता है कि किस तरह लड़कियां विदेश में साड़ी पहन शानदार डांस करती हैं. उनके डांस पर पूरा सोशल मीडिया फिदा हो गया.

Published date india.com Published: May 23, 2025 12:10 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शानदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय लड़कियों ने विदेश में साड़ी पहनकर ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि लोग दंग रह गए. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे भारतीय संस्कृति और पश्चिमी म्यूजिक का फ्यूजन एक खूबसूरत अनुभव बन सकता है. वीडियो में तीन लड़कियां स्टेज पर अंग्रेजी गाने पर बेहतरीन डांस करती नजर आती हैं. उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहन रखी है, लेकिन उनके डांस स्टेप्स पूरी तरह मॉडर्न हैं. इस अनोखे तालमेल ने ना सिर्फ भारतीय दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि दुनियाभर के यूजर्स को भी प्रभावित किया है.

साड़ी में किया जबरदस्त डांस

वायरल डांस को खास बनाया है इसका फॉर्म जिसे ‘हाइब्रिड भारतनाट्यम’ कहा जा रहा है. इसमें लड़कियों ने पारंपरिक भारतनाट्यम के कुछ स्टेप्स को हिप-हॉप के साथ मिलाकर पेश किया है. यह न सिर्फ यूनिक दिखता है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत को ग्लोबल मंच पर पेश करने का एक बेहतरीन उदाहरण भी है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही अपलोड हुआ, वैसे ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. डांस वीडियो को एक्स पर @Usha_Jey नाम के यूजर ने पोस्ट किया. कई यूजर्स ने इसे कल्चरल रिवाइवल बताया है, जो गर्व और गर्ल पावर दोनों को दिखाता है.

एक्स पर देखिए इस वीडियो को:

छाया गर्ल्स डांस वीडियो

ध्यान खींच रहा ये वीडियो करीब एक मिनट 20 सेकंड है, लेकिन इस छोटे से समय में लड़कियों ने जो परफॉर्म किया, उसने हजारों दिल जीत लिए. देख सकते हैं कि लड़कियां जिस तरह से डांस धमाल मचा रही हैं वो देखने में काफी आकर्षक लग रही हैं. इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.