Dance Ka Video: सड़क पर पतले-दुबले आदमी ने किया ऐसा जहर डांस, देखते ही हिल गई जनता | देखिए वीडियो

Dance Ka Video: शख्स सड़क पर ही ऐसा डांस कर दिखाता है कि आसपास के लोग भी देखकर हिल गए. फ्रेम के आखिर में जो कुछ दिखाई दिया हिलाकर रख देगा.

Published date india.com Published: January 17, 2023 8:07 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या नजर के सामने आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. यहां कभी शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो धूम मचाते हैं तो कभी किसी अनजान शख्स का डांस हिलाकर रख देता है. अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है. वीडियो एक शख्स के डांस से जुड़ा है जो सड़क पर ही ऐसा जहर डांस कर दिखाता है कि देखकर आसपास की जनता तक हिल गई. शख्स के डांस का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

शख्स के डांस ने हिला दिया

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत व्यस्त सड़क पर लोग आ जा रहे हैं. तभी एक शख्स वहां पहुंचा, उसने म्यूजिक बजाया और डांस करने लगा. देखा जा सकता है कि शुरुआत में बिना शर्ट के नाच रहे शख्स का डांस बहुत नॉर्मल सा लगता है. मगर जैसे ही सेकंड की सुई आगे बढ़ती है, वैसे ही शख्स का डांस निखरता जाता है. उसका एक-एक स्टेप किसी बेस्ट डांसर से भी बेहतर दिखाई देता है. इधर उसका जबरदस्त डांस देखकर आसपास की जनता भी उसकी परफॉर्मेंस देखने से खुद को नहीं रोक पाई.

माइकल जैक्शन को भी भूल जाएंगे

देख सकते हैं कि शुरुआत में शख्स सड़क पर ही लेटे-लेट डांस के मूव करता है. उसके ये स्टेप देखकर हंसी भी बहुत आती है. हालांकि शख्स तभी खड़ा हुआ और यूनिक अंदाज में डांस करने लगता है. दरअसल वो अपने शरीर के एक-एक पार्ट्स से ही अलग-अलग डांस स्टेप करता नजर आता है. वीडियो के आखिर में तो वो इतना जबरदस्त डांस स्टेप कर दिखाता है कि एक बार के लिए आप माइकल जैक्शन तक को भूल जाएंगे.

यहां देखें डांस का वीडियो


शख्स के डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है. इसे ronki__chacha नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.