Dance Ka Video: पार्टी में बच्चे ने दिखाया गजब का डांस, 'चिकनी चमेली' पर तो उड़ा दिए सबके होश | देखिए

Dance Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह पार्टी में बच्चे ने ऐसा गजब डांस दिखाया कि सबके तोते ही उड़ गए. हर कोई उसका फैन हो गया.

Published date india.com Published: December 7, 2025 8:46 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर अक्सर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. यह वीडियो किसी पार्टी का लगता है, जहां सभी लोग म्यूज़िक पर डांस कर रहे होते हैं. तभी लगभग 9 साल का एक लड़का सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. वह स्टेज पर आते ही इतना शानदार डांस करने लगता है कि वहां मौजूद लोग ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं. वीडियो में उसकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और म्यूज़िक के साथ तालमेल देखकर हर कोई दंग रह जाता है.

चिकनी चमेली पर मचा दिया हंगामा

वीडियो की शुरुआत में लड़का बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म जुदाई के मशहूर गाने ‘हां मुझे प्यार हुआ अल्लाह मियां’ पर डांस करता दिखाई देता है. उसके स्टेप्स इतने साफ और प्रोफेशनल लगते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. कुछ देर बाद डीजे गाना बदल देता है और फिल्म अग्निपथ का सुपरहिट गाना ‘चिकनी चमेली’ बज जाता है. इसके बाद तो लड़का जैसे पूरी पार्टी में आग लगा देता है. वह हर बीट पर इतनी तेज और जबरदस्त परफॉरमेंस देता है कि लोग चिल्लाने और हूटिंग करने लगते हैं. उसकी फुर्ती और परफेक्ट रिदम देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि वह इतनी कम उम्र में इतना बेहतरीन डांस कर सकता है.

डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए:

View this post on Instagram

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

खूब मिल रही तारीफें

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे कुछ ही समय में सैकड़ों बार देखा जा चुका है. लोग बच्चे की ऊर्जा, आत्मविश्वास और डांस के प्रति जुनून की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.