Dance Ka Video: 3 साल की बच्ची ने पार्क में किया हाहाकारी डांस, स्टेप्स देखकर ही हिल जाएंगे | देखें वीडियो

Dance Ka Video: यह वीडियो किसी पार्क का मालूम होता है. इसमें तीन से पांच साल के कई बच्चों को देखा जा सकता है. मगर सबकी निगाहें डास करती बच्ची पर टिक गई.

Written by: Nandan Singh
Published: June 29, 2025, 1:48 PM IST

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 20 सेकंड का है और किसी पार्क का लग रहा है. वीडियो में तीन से पांच साल के कई बच्चे नजर आ रहे हैं, लेकिन इनमें से एक तीन साल की बच्ची अपने डांस मूव्स से सबका ध्यान खींच रही है. बच्ची किसी इंटरनेशनल सिंगर शकीरा के गाने पर ऐसा डांस कर रही है कि देखकर हर कोई हैरान है. उसके हावभाव और स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि लोग बार-बार यह वीडियो देख रहे हैं.

बच्ची का डांस

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज MhutniKeMemes पर भी शेयर किया गया है. बच्ची के डांस को देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उसे ‘मासूम लेकिन सुपरस्टार’ कहा है, तो कुछ ने उसके डांस को ‘प्योर टैलेंट’ बताया है. बच्ची जिस आत्मविश्वास के साथ गाने के हर स्टेप को कॉपी कर रही है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. इस तरह के वीडियो यह दिखाते हैं कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता.

यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

नेटिजन्स भी हुए इंप्रेस

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसमें दिख रही बच्ची का टैलेंट सोशल मीडिया पर छा गया है. लोगों को उसका आत्मविश्वास और एनर्जी काफी पसंद आ रही है. इस तरह के वीडियो बच्चों की मासूमियत और प्रतिभा को सामने लाने का जरिया बनते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख और शेयर कर चुके हैं, और यह अभी भी ट्रेंड में बना हुआ है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.