Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म पुष्पा का बुखार चढ़ा हुआ है. क्या आम आदमी और क्या सेलेब्ल सभी फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर रील्स बना रहे हैं. फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली गाने पर अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स को भी खूब कॉपी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती सड़क पर श्रीवल्ली डांस करते नजर आ रहे राह चलते लोग खड़े होकर बस उन्हें देखते रह गए. वीडियो में लड़के इस तरह से डांस करते दिख रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.
लड़कों के डांस ने किया हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में कई लड़के सड़क पर श्रीवल्ली डांस करते दिख रहे हैं. कोई वीडियो को अजीब तरह से वॉक कर रहा है तो कोई अलग अंदाज में डांस कर रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में श्रीवल्ली सॉन्ग भी बज रहा है. इस तरह के डांस को देख सोशल मीडिया यूजर भी हैरान हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
इस वीडियो में जिस तरह से बाराती डांस कर रहे हैं वैसा डांस आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है. इस वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘क्या हाल हो गया.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहे है कि कुछ ही दिन में इसे लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.