Dance Ka Video: जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा कुर्सी तोड़ डांस, जिसने देखा बस देखता रह गया | Viral हुआ ये वीडियो

Dance Ka Video: इसमें लड़का आराम से कुर्सी पर बैठा है कि तभी उसे ऐसा कुछ हुआ कि खेल गया. फिर उसने ऐसा कुर्सी तोड़ डांस किया कि सोच नहीं सकते हैं.

Published date india.com Updated: October 10, 2022 9:12 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. यहां कभी शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो छा जाते हैं तो कभी कॉमेडी के वीडियो धूम मचा देते हैं. हालांकि अभी जो वीडियो सामने आया है वो बड़ा जबरदस्त है. वीडियो एक शख्स के डांस से जुड़ा है जो आराम से कुर्सी पर बैठा है. मगर कुछ ही सेकंड में उसने ऐसा कुछ किया कि कार्यक्रम में मौजूद सभी के होश उड़ गए. वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और ये लोगों को भी खूब पसंद आया है.

जब लड़के ने किया कुर्सी तोड़ डांस

सामने आया वीडियो विवाह समारोह से जुड़ा मालूम होता है. इसमें डीजे लगा है और लोग खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं. पास में कुर्सी पर एक लड़का भी बैठा है, मगर कुछ सेकंड में उसे ऐसा कुछ हुआ कि खेल गया. वो वहीं कुर्सी तोड़ डांस करने लगा. ऐसा नजारा देख आसपास मौजूद सभी लोग हिल गए, मगर लड़का अपनी धुन में डांस करता रहा. वो कभी जमीन पर लेट गया तो कभी छाती पर ही हाथ मारने लगा. फ्रेम में आखिर का नजारा सबसे ज्यादा मजेदार है.

यहां देखें कुर्सी तोड़ डांस का वीडियो


वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.