
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां एक से बढ़कर एक डांस वीडियो की भरमार है. मगर ऐसे सैकड़ों वीडियो में भी हमारी नजरें किसी खास पर जा टिकटी हैं और बार-बार उसे देखने का मन करता है. अभी एक लड़के का ऐसा ही मदहोश कर देने वाला डांस वीडियो सामने आया है. इसमें लड़के ने बॉलीवुड सॉन्ग ‘अफगान जलेबी’ पर ऐसा डांस किया है कि देखकर कटरीना कैफ-नूरा फतेही जैसी एक्ट्रेस को भूल जाएंगे. वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इसे पसंद किया है.
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि नाइट पार्टी चल रही हैं. कपल्स डीजे पर थिरक रहे हैं. मगर निगाहें एकाएक आसमानी टी-शर्ट पर एक लड़के पर जा टिकटी है, जो डांस स्टेज के करीब में ही नाच रहा है. उसके करीब में ही एक लड़का भी खड़ा है और दोनों खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं. मगर आसमानी टी-शर्ट पहने लड़का ऐसे-ऐसे डांस स्टेप कर दिखाया है जो किसी को भी हिलाकर रख देगा. कुछ सेकंड में लड़का इतने जबरदस्त डांस स्टेप्स कर दिखाता है कि आप डांसर नूरा फतेही और कैटरीना कैफ तक को भूल जाएंगे.
&
वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर reels_parivaar नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.