Dance Ka Video: डांस हर उम्र के लोगों को पसंद होता है. मौका मिलते ही लोग अपना जौहर दिखा देते हैं. बच्चे से लेकर बूढ़े लोगों तक के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं. ज्यादा वजन वाले लोग भी शानदार डांस करते हैं. कई मौकों पर उनके वीडियो वायरल हुए हैं. कुछ लोग ज्यादा वजन वाले लोगों को हल्के में ले लेते हैं और सोचते हैं कि ये क्या डांस कर पाएगा. लेकिन जब परफॉर्मेंस की बात आती है तो वो धमाल मचा देते हैं. सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो सामने आया है जो इसी से जुड़ा हुआ है. वीडियो में ज्यादा वजन वाला एक शख्स डांस के मामले में सब पर भारी पड़ता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस का एक कॉम्पिटिशन चल रहा है, जिसमें एक से बढ़कर एक डांसर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. तभी बारी आती है दो ऐसे डांसर की जिनमें एक दुबला पतला है और दूसरा थोड़ा वजन वाला है. सब यही सोचते हैं कि ज्यादा वजन वाला डांसर आसानी से हार जाएगा. लेकिन जब वो डांस करना शुरू करता है तो उसके विरोधी सहित सभी अचंभे में पड़ जाते हैं.
यहां देखें वीडियो:
वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्यादा वजन वाला शख्स कितनी फुर्ती से अपने डांस स्टेप्स कर रहा है. उसके डांस को देख सभी चित्त पड़ जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो को अभी तक एक लाख 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर एक यूजर लिखते हैं, ‘मैं सोच रहा हूं कि ये सब करने के बाद भी वो पतला नहीं हो रहा है. एक शख्स तारीफ में लिखते हैं, ‘बस इसका एक प्रतिशत कॉन्फिडेंस मुझमें आ जाए तो वो ही बहुत है.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.