Dance Ka Video: बुजुर्ग सरदारजी ने पत्नी के साथ किया इतना बेहतरीन डांस, बार-बार देखने का मन करेगा ये वीडियो

Dance Ka Video: इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो किसी शादी-ब्याह से जुड़े समारोह का मालूम होता है. जिसमें आसपास बड़ी तादाद में मेहमान बैठे हैं और सभी की आंखों को दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार है. मगर तभी...

Written by: Ikramuddin
Published: January 24, 2022, 1:47 PM IST

Dance Ka Video: सोशल मीडिया में अभी एक बुजुर्ग सरदारजी के डांस का वीडियो खूब देखा जा रहा है. इसमें वो अपने पत्नी के साथ इतना बेहतरीन डांस करते नजर आते हैं कि वीडियो बार-बार देखने का मन करेगा. इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो किसी शादी-ब्याह से जुड़े समारोह का मालूम होता है. जिसमें आसपास बड़ी तादाद में मेहमान बैठे हैं और सभी की आंखों को दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार है.

सरदार ने पत्नी के साथ किया बेहतरीन डांस

चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि मेहमान दूल्हा-दुल्हन की राह देख रहे है मगर तभी फ्रेम में बुजुर्ग सरदारजी और उनकी पत्नी की एंट्री होती है. बैंकग्राउंड में कोई हिंदी गाना बज रहा है और सरदारजी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं. मजेदार है कि इतनी उम्र के बावजूद सरदारजी एक लड़के की तरफ डांस करते हैं. वीडियो में ये सब देखना बहुत खूबसूरत भी लगता है.

यहां देखें वीडियो

वीडियो इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.