Dance Ka Video: डांस करना शुरू किया तो हल्के में ले गए लोग, फिर ऐसा रिदम पकड़ा सीटियां बजने लगीं- देखें वीडियो

Dance Ka Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स डांस के लिए स्टेज पर आता है. धीरे-धीरे वो ऐसा रिदम पकड़ता है कि बस देखने लायक है.

Published date india.com Updated: July 10, 2022 3:13 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डांस वीडियो शेयर किए जाते हैं और ज्यादातर वायरल हो जाते हैं. इन वीडियोज में हर उम्र वर्ग के लोगों का डांस शामिल होता है. कुछ डांस वीडियो तो इतने शानदार होते हैं कि बस देखते ही रहने का मन करता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान के गाने ‘नो एंट्री’ पर डांस के लिए शख्स आगे आते है, पर जब वो डांस करना शुरू करता है तो लोग उसे हल्के में लेने लगते हैं. वास्तव में उसका शुरुआती स्टेप्स बहुत ही साधारण होते हैं. लेकिन धीरे-धीरे वो रिदम पकड़ लेता है और धमाल मचा देता है.

शख्स ने चौंका दिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में जिस तरह शख्स के डांस को सभी हल्के में ले रहे थे. लेकिन धीरे-धीरे वो शानदार डांस कर सबको चकित कर देता है. बाद में उसके डांसिंग स्टेप्स इतने कमाल के होते हैं कि बाकी डांसर्स भी उसे इंज्वॉय करने लगते हैं. शख्स के डांस पर इस दौरान खूब हल्ला मचा और उसके एक-एक स्टेप्स पर सीटिंया बजती रहीं.

यहां देखें वीडियो:

बेहतरीन डांस से मचाई धूम

शख्स ने अपने डांसिंग स्किल्स से धूम ही मचा दी है. वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स चेक शर्ट और ब्लैक कलर के ट्राउजर में नजर आ रहा है और बेहतरीन डांस कर रहा है. वीडियो को harshbhagchandani नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. 12 लाख से भी ज्यादा बार इस वीडियो को व्यूज आ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.