By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Dance Ka Video: इंग्लिश गाने पर मजदूर ने कर दिखाया हाहाकारी डांस, दूसरे ने तो मचा दिया धमाल | देखिए ये वीडियो
Dance Ka Video: वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. नेटिजन भी दोनों के डांस पर जमकर कर रहे हैं. वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है.
Dance Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इस समय दो मजदूरों के डांस वीडियो छाए हुए हैं. इसमें दोनों ने ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाया है कि वीडियो बार-बार देखने का मन करेगा. वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है और नेटिजन भी दोनों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता कि करीब बीस साल का एक दिहाड़ी मजदूर किसी मकान में काम कर रहा है.
काम से थोड़ा समय मिला तो उसने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई. इसमें जैसे ही बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है लड़का डांस करने लगता है. किसी अंग्रेजी गाने पर उसके डांस स्टेप इतने जबरदस्त होते हैं कि देखकर यकीन नहीं होता कि एक मजदूर भी इतना बेहतरीन डांसर हो सकता है.
वीडियो का दूसरा फ्रेम में भी एक दिहाड़ी मजदूर से जुड़ा है जो इसी गाने पर डांस करता नजर आता है. देख सकते हैं कि डांस के मामले में लड़का पहले वाले से भी एक्कीस है. वो कुछ सेकंड में ही डांस के जरिए गजब की प्रतिभा दिखाता है. इसमें लड़के के डांस का लास्ट स्टेप देखने लायक होता है.
यहां देखें वीडियो-
वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. नेटिजन भी दोनों के डांस पर जमकर कर रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें