Dance Ka Video: काला चश्मा' पर विदेशी लड़कों ने 'गजब डांस से काट दिए धर्राटे, देख लिया तो नाचे बिना रह ना सकेंगे- देखें वीडियो

Dance Ka Video: कैटरीना कैफ के सुपरहिट गाने 'काला चश्मा' पर विदेशी लड़कों के ग्रुप ने क्या शानदार डांस किया है. एक बार देखना शुरू किया तो नजरें हटाना बहुत मुश्किल है.

Published date india.com Updated: August 10, 2022 2:49 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. वैसे भी डांस ऐसी चीज है जो हर उम्र वर्ग के लोगों को पसंद है. कभी बुजुर्गों का डांस तो कभी बच्चों का डांस वीडियो आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. विदेशी लोगों पर भी आजकल बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस का क्रेज चढ़ा हुआ है. इसी कड़ी में फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें विदेशी लड़कों के डांस ग्रुप का धमाल देखते ही बन रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह विदेशी लड़के ‘काला चश्मा’ गाने पर गजब डांस से धर्राटे काट रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

बेहतरीन डांस से उड़ाए होश

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के सुपरहिट गाने’काला चश्मा’ पर विदेशी लड़कों का डांस शुरू होता है. शुरुआत में लगता है कि लड़के खिलवा़ड कर रहे हैं. लेकिन अगले ही पर वो बीट पकड़ लेते हैं और फिर ऐसा डांस करते हैं कि देखने वाले बस उन्हें देखते रह जाते हैं. लड़कों के एक-एक डांस मूव्स देखने लायक है.

यहां देखिए वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

नेटिजन्स के भी थिरके पैर

विदेशी लड़कों के इस डांस वीडियो को देख नेटिजन्स भी हैरान हैं और खुद भी डांस कर रहे हैं. डांस को देख आपको समझ आएगा कि वो ये ग्रुप बीट रुक-रुककर बीट को पकड़ता है और फिर डांस करता है. इस वीडियो को thequickstyle नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो को thequickstyle नाम के इंस्टग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता.’ अभी तक वीडियो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.