
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: डांस का क्रेज सभी में होता है फिर चाहे वो नौजवान हों, बच्चे हों या फिर बुजुर्ग हों. सोशल मीडिया पर भी हर उम्र के लोगों के डांस वीडियो आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. कभी-कभी तो बुजुर्ग लोगो के ऐसे डांस वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख कोई भी हैरान रह सकता है. सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हरियाणवी सिंहर और डांसर सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर शानदार डांस करते दिख रहे हैं. उनका यह डांस वीडियो इतना अलग है कि वहां बैठे लोग भी तालियां पीटने लगे.
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग शख्स का यह डांस वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचाजी स्टेज पर चढ़ जाते हैं और बाकी डांसर्स संग धमाल मचाने लगते हैं. चाचाजी सपना चौधरी के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. उनके डांस स्टेप्स इतने फनी हैं कि किसी को भी हंसी आ जाएगी. डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान चाचाजी डांस करने लगते हैं और सभी लोग तालियां पीटने लगते हैं.
यहां देखें वीडियो:
चाचाजी के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. 36 सेकेंड का यह वीडियो जो भी देख रहा है हैरान हो रहा है. वीडियो पर हमेशा की तरह नेटिजन्स अपने-अपने रिएक्शन देने में लगे हैं. एक यूजर वीडियो पर लिखते हैं, ‘बहुत बढ़िया भाई.’ वीडियो पर अधिकतर लोग फायर की इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को अभी तक हजारों की संख्या में व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.