Dance Ka Video: केले के बगान में बच्चों ने किया दिल को चुराने वाला डांस, आज दिल न हार जाओ तो कहना- देखें वीडियो

Dance Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चों का ग्रुप डांस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन तो बस देखने लायक है.

Published date india.com Published: July 16, 2022 4:43 PM IST
Dance Ka Video
Dance Ka Video

Dance Ka Video: डांस ऐसी चीज है जिसे सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं. डांस चेहरे पर स्माइल तो लाता ही है शरीर को फिट भी रखता है. सोशल मीडिया पर आए दिन कभी बच्चों का डांस तो कभी बुजुर्गों के डांस वीडियो वायरल होते हैं. अभी फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अफ्रीकी मूल के बच्चे शानदार अंदाज में डांस कर रहे होते हैं.वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ बच्चे केले के बगान में इंग्लिश सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स दिखाए जो दिल जीतने के लिए काफी हैं.

बच्चों का शानदार डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ बच्चे ग्रुप बनाकर केले के बगान में पहुंच जाते है. और फिर म्यूजिक बजाकर डांस में लग जाते हैं. बच्चों ने इस दौरान ऐसा रिदम पकड़ा कि देखने वाले देखते रह गए. गाने के बोल पर उनके एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स वाकई कमाल के लग रहे हैं. सारे बच्चे एक जैसा स्टेप्स कर रहे हैं और बिल्कुल भी लय को टूटने नहीं दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

इंटरनेट भी दिल हार गया

चंद सेकेंड के इस डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिल हार गए. 27 सेकेंड का यह वीडियो जिसने भी देखा तारीफ किए बिना रह नहीं सका है. अभी तक वीडियो को dancebestvideos नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो पर अभी तक हजारों व्यूज और लाइक्स पड़ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.