Dance Ka Video: डांसर को देखते ही स्टेज पर बावरा हो गया शख्स, तभी बल्ला लेकर पहुंच गई पत्नी | देखें वीडियो

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह शख्स डांसर को देखने के बाद खुद को डांस करने से रोक नहीं पाता है. तभी उसकी पत्नी ने तगड़ी खबर ले ली.

Published date india.com Published: January 26, 2025 6:30 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार और फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक शख्स के फनी डांस से जुड़ा है. इसमें एक शख्स और उसकी पत्नी से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया दिखाया गया है. यह वीडियो एक समारोह के दौरान का है, जहां एक डांसर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी. जैसे ही अंकल ने डांसर को देखा उनका भी डांस करने का मन करने लगा. फिर क्या का वह भी स्टेज पर पहुंच गए. यह सब कुछ बहुत ही मजेदार था, क्योंकि शख्स बिना किसी झिझक के डांस में जुट गए. आगे जो दिखा हर किसी की हंसी निकल गई.

डांस के लिए कूद गया शख्स

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स का डांस देखने के बाद उनकी पत्नी को गुस्सा आ गया. और वह हाथों में बल्ला लेकर डांस करने पहुंचे शख्स को डांटने और पीटने के लिए स्टेज पर पहुंच गईं. हालांकि, शख्स के अंदर का डांस का कीड़ा शांत नहीं हुआ और वह अपनी पत्नी की डांट की परवाह किए बिना डांस करते रहे. पत्नी के गुस्से के बावजूद शख्स ने अपने डांस के मूड को नहीं छोड़ा, जिससे वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों ही हंसी नहीं रोक पाए.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

नजारे ने किया लोटपोट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर gopal_solanki_atru नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह डांस का कीड़ा है जवाब जो कभी शांत नहीं होता.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘इन्हें आज कोई रोक नहीं सकता.’ इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहुत चर्चाएं पैदा की हैं और इसने लोगों को खूब हंसी दी. इसे देखकर वाकई में हंसी को रोक पाना काफी मुश्किल है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.