Dance Ka Video Deva Shree Ganesha Par Dance Latest Dance Video Google Trends Nigerian Children Did Amazing Dance On Deva Shree Ganesha Song Everyone Impressed
Dance Ka Video: 'देवा श्री गणेशा' पर नाइजीरिया के बच्चों ने किया गजब का डांस, देख लिया तो फैन हो जाएंगे | देखें वीडियो
Dance Ka Video: 'देवा श्री गणेशा' गाने पर नाइजीरिया के बच्चों ने वाकई जबरदस्त डांस कर सबका दिल जीत लिया. हर कोई उनका फैन हो रहा है.
Dance Ka Video: गणेश चतुर्थी के मौके पर एक गजब का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो नइजीरिया के छात्रों के ग्रुप से जुड़ा है. इसमें देख सकते हैं कि नाइजीरिया के छात्रों ने बॉलीवुड फिल्म ‘अग्निपथ’ के मशहूर गाने ‘देवा श्री गणेशा’ पर शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें लाल रंग की ड्रेस पहने छात्र जोशीले अंदाज में नाचते दिख रहे हैं. उनके डांस मूव्स और ऊर्जा ने हर किसी का ध्यान खींचा है. यह वीडियो न केवल नाइजीरिया में, बल्कि भारत और अन्य देशों में भी वायरल हो रहा है.
नाइजीरिया के बच्चों का डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में छात्रों का समूह गाने के बीट्स पर तालमेल के साथ थिरकता नजर आता है. उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलकता है, जो दर्शकों को भी जोश से भर देता है. एक जैसी ड्रेस और ग्रुप की एकजुटता ने परफॉर्मेंस को और आकर्षक बनाया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘नमस्ते भारत, हमें उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा,’ इस तरह उन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए एक खास संदेश दिया है. इस डांस वीडियो ने सांस्कृतिक एकता को दर्शाया और दिखाया कि बॉलीवुड का जादू सीमाओं को पार कर रहा है.
यह वीडियो अब इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस डांस की तारीफ कर रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं. भारतीय यूजर्स ने इसे गणेश चतुर्थी के उत्सव का हिस्सा मानते हुए सराहा है. इस वीडियो को dreamcatchersda नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.