Dance Ka Video: धनाश्री वर्मा ने 'काचा बादाम' सॉन्ग पर मम्मी संग किया जबरदस्त डांस, वीडियो ऐसा कि बार-बार देखेंगे

Dance Ka Video: चुजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने अब 'काचा बादाम' सॉन्ग पर अपनी मम्मी संग डांस किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: February 15, 2022 12:35 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर चुजवेंद्र चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती है. तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके वीडियो अपलोड होते ही छा जाते हैं. इन दिनों ‘काचा बादाम’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं और इस गाने पर जमकर रील्स बनाए जा रहे हैं. आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इस गाने पर रील्स बना रहे हैं. इसी कड़ी में धनाश्री वर्मा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी मम्मी के साथ ‘काचा बादाम’ पर शानदार डांस करती दिख रही हैं.

धनाश्री वर्मा का शानदार डांस

वैलेंटाइन डे के मौके पर धनाश्री वर्मा ने अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री रेड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनकी मम्मी रेड सलवार सूट में दिख रही हैं. देखते ही देखते दोनों ‘काचा बादाम’ पर डांस करने लगती हैं. दोनों की इस क्यूट बॉन्डिंग पर नेटिजन्स फिदा हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हमेशा के लिए मेरा वेलेंटाइन.”

यहां देखें वीडियो:

धनाश्री वर्मा पर चढ़ा ‘काचा बादाम’ का क्रेज

धनाश्री वर्मा और उनकी मम्मी के इस डांस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. एक शख्स लिखते हैं, ‘सो क्यूट टू हैप्पी वैलेंटाइन्स.’ एक और शख्स लिखते हैं, ‘काचा बादाम फीवर.’ धनाश्री इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब पर भी अपने वीडियो को अपलोड करती हैं. इंस्टाग्राम पर जहां उनके 4.6 मिलियन से ज्याजा फॉलोअर्स हैं, तो यूट्यूब पर भी 26 लाख तक उनके सब्सक्राइबर्स हैं. बता दें कि चुजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.