Dance Ka Video: ढोल बजा तो डांस से धमाल मचाने लगीं लड़कियां, एक ने तो महफिल ही लूट ली- देखें वीडियो

Dance Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह ढोल बजते ही लड़कियों ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया.

Published date india.com Published: October 23, 2025 2:14 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: शादी-ब्याह या किसी पारिवारिक समारोह में ढोल की थाप सुनते ही हर कोई झूमने लगता है. ऐसा ही एक नजारा एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें दो लड़कियों ने ढोल की धुन पर शानदार डांस किया. उनकी ऊर्जा और स्टेप्स ने वहां मौजूद भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया. दोनों लड़कियों का तालमेल और जोश देखकर माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई और लोगों का ध्यान खींचा. इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं.

ढोल पर धमाकेदार डांस

देख सकते हैं कि जब दो लड़कियों का डांस अपने चरम पर था, तभी तीसरी लड़की की धमाकेदार एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया. उसने जमीन पर लेटकर और अनोखे स्टेप्स के साथ ऐसा डांस किया कि हर कोई दंग रह गया. उसकी एनर्जी और स्टाइल ने बाकियों को पीछे छोड़ दिया. तीनों लड़कियों का तालमेल कमाल का था, और भीड़ ने तालियों व सीटियों से उनका हौसला बढ़ायां यह वीडियो साबित करता है कि लड़कियां डांस में किसी से कम नहीं हैं.

इंस्टाग्राम पर दिखेगा वीडियो यहां:

लड़कियों ने जीता दिल

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @deepaksing1695 पर शेयर किया गया, जहां इसे हजारों लाइक्स और व्यूज मिले. यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे एक ने लिखा, ‘लड़कों का घमंड तोड़ दिया इन लड़कियों ने.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जो दिखाता है कि लोग ढोल-नगाड़ों और शादी के माहौल में ऐसे डांस वीडियो को कितना पसंद करते हैं. यह वीडियो मनोरंजन का शानदार नमूना है, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.