
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: शादियों के इस सीजन में एक से एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हो रहे हैं. इनमें दूल्हे और दुल्हन के दोस्तों का अलग-अलग देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे को दोस्तों का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के कई सारे दोस्त स्टेज पर चढ़ जाते हैं और घाघरा पहन कर डांस करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को दोस्त यूनिक ड्रेस कोड पहनकर स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए चढ़ जाते हैं. फिर देखते ही देखते ‘परम सुंदरी’ गाने पर डांस करने लग जाते हैं. उनके इस परफॉर्मेंस पर सारे गेस्ट इंप्रेस हो जाते हैं और उन्हें खूब चीयर करते हैं.
यहां देखें वीडियो:
इस वीडियो को theweddingministry नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, “ये सुंदरियां कितनी कूल हैं.” वीडियो पर एक यूजर लिखते हैं, ‘इसे क्रॉसड्रेसिंग कहते हैं. शायद!’ यह वीडियो यूजर्स को इतना पसंद आ रहा है कि वो इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं. शादी से जुड़े इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.