Dance Ka Video: 'चुरा के दिल मेरा' पर विदेशियों ने किया ऐसा तूफानी डांस, एक स्टेप पर तो अक्षय कुमार भी हिल गए- देखें वीडियो

Dance Ka Video: इस वीडियो में आप देखेंगे कि विदेशी लड़कों ने अक्षय कुमार के गाने पर जबरदस्त डांस किया. उनका डांस देख शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार भी दिल हार गए.

Published date india.com Updated: June 22, 2022 1:17 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी देसी डांसर तो कभी विदेशी डांसर बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस रील्स बनाते दिखते हैं. विदेशी डांसरों पर बॉलीवुड सॉन्ग का इस कदर क्रेज छाया रहता है कि वो शादियों या पार्टी में अपने ग्रुप के साथ खूब धमाल मचाते हैं. अब एक नार्वे के डांस ग्रुप का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं. इस ग्रुप ने शादी में इस तरह का डांस पेश किया कि खुद अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी भी इनके मुरीद हो गए.

विदेशी लड़कों का धमाका

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नार्वे का यह डांस ग्रुप किसी शादी में पहुंचा है. तभी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का फेमस सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा’ बजता है. फिर क्या था देखते ही देखते यह डांस ग्रुप स्टेज पर पहुंच गया और एक से एक डांस स्टेप्स कर सबको हैरत में डाल दिया. इस विदेशी ग्रुप में इतने शानदार तरीके से डांस को परफॉर्म किया कि देखने वालों की आंखें बस उन्हीं पर ठहर गई. वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है.

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

जबरदस्त है डांस परफॉर्मेंस

इस वीडियो में लड़के जिस तरह से डांस कर रहे हैं वो काफी शानदार है. गाने की हर लाइन पर डांस को जबरदस्त तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘इस तरह का डांस मूव दिल चुराने के लिए काफी है. सच में दिल चुरा लिया.’ वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, ‘आप लोगों ने सचमुच मेरा दिल चुरा लिया.’ वीडियो को thequickstyle नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.