Dance Ka Video: अंग्रेज लड़की ने किया ऐसा गजब बेली डांस, देखने वाला भी हिल जाएगा आज | देखिए वीडियो

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह अंग्रेज लड़की गजब बेली डांस से धूम मचा रही है. उसके डांस मूव्स वायरल हो गए हैं.

Published date india.com Published: December 21, 2025 9:47 AM IST
Dance Ka Video

Girl Dance Video: डांस ऐसी चीज है जो हर उम्र वर्ग के लोगों को पसंद आता है. सोशल मीडिया पर आए दिन कभी बच्चों के डांस तो कभी बुजुर्ग लोगों के डांस वीडियो खूब देखे जाते हैं. फिलहाल डांस से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो अंग्रेज लड़की से जुड़ा है. इस वीडियो में लड़की जिस अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही है, उसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो देखने के बाद लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे और इसे बार-बार देख रहे हैं. देखते ही देखते अंग्रेज लड़की का यह डांस धूम मचाने लगा है.

अंग्रेज लड़की का डांस

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में साफ नजर आता है कि यह अंग्रेज लड़की एक डांस टीचर है. वह अपने स्टूडेंट्स को डांस के स्टेप्स सिखा रही है. शुरुआत में वह बेहद आसान मूव्स दिखाती है, ताकि स्टूडेंट्स आराम से उन्हें समझ सकें और दोहरा सकें. लेकिन जैसे-जैसे म्यूजिक आगे बढ़ता है, लड़की के डांस मूव्स और भी ज्यादा दमदार हो जाते हैं. खासतौर पर उसका बेली डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथों और शरीर की मूवमेंट से ऐसे स्टेप्स दिखाती है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by SAKHT LOG (@sakhtlogg)

नेटिजन्स हुए इंप्रेस

वीडियो का आखिरी हिस्सा सबसे ज्यादा चर्चा में है. कुछ ही सेकंड में लड़की ऐसा जबरदस्त डांस मूव कर दिखाती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोग लड़की के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूजर्स इसे अब तक का सबसे शानदार डांस वीडियो बता रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.