Dance Ka Video Gutkha Dance Video Latest Dance Video Google Trends Today Trending Video Boy Did Gutkha Dance At Wedding Everyone Laugh After Seeing This Hansi Ka Video Went Viral
Dance Ka Video: नागिन डांस छोड़िए अब मार्केट में आ गया गुटखा डांस, देख लिया तो सोच-सोचकर हंसेंगे- देखें वीडियो
Dance Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि सभी डांस में मगन हैं दूसरी तरफ लड़का डीजे की धुन पर गुटखा मसल रहा है. अगले ही पल फ्लोर पर कूदकर बवाल काट दिया.
Dance Ka Video: सोशल मीडिया के जरिए आपने अभी तक नागिन डांस और मुर्गा डांस खूब देखा होगा. लेकिन अब जो डांस का फॉर्म आया है उसका नाम गुटखा डांस. नजारा एक शादी समारोह से जुड़ा है, जहां लोग डीजे बजाकर खूब डांस कर रहे हैं. तभी कैमरा घूमता है और एक लड़के पर फोकस मारता है. जिस तरह से लोग गुटखा तैयार करके खाते हैं वो उसी फॉर्म में डांस शुरू कर देता है. वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया.
गुटखा डांस हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि किस तरह एक लड़का हाथों में गुटखा रखने की एक्टिंग करता है. दूसरी ओर शादी में बाकी लड़के डीजे पर डांस से धर्राटे काट रहे थे. कुछ ही देर बाद लड़का पहले गुटखा मसलता है और फिर मुंह में डालने की एक्टिंग करता है. वो ये सब गुटखा डांस के अंतर्गत कर रहा होता है. लड़का अपने अनोखे अंदाज से महफिल में छा जाता है.
इस गुटखा डांस को देख यूजर्स तक हैरत में पड़े हुए हैं. वैसे भी सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो खूब व्यूज ला रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.