Dance Ka Video: डांस से जुड़े नजारे तो आपने सोशल मीडिया पर खूब देखे होंगे. इनमें कई बार फनी नजारे भी देखने को मिलते हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर हर किसी की हंसी छूट रही है. वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा हुआ है. दोनों कहीं घूमने गए हुए हैं ऐसा सीन देखकर मालूम होता है. इसी दौरान एक पारंपरिक कार्यक्रम में डांस भी हो रहा था. एक महिला डांसर खूब नाच रही थी. उसे देखकर पति के साथ घूमने आई महिला का भी डांस का मन हो गया. इसी दौरान फ्रेम में एक से एक नजारा कैद हो गया. इसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान सी आ गई.
दूसरी लड़की संग शख्स का डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि डांस के लिए पत्नी अपने पति को बुलाती रही. मगर हर बार वो मना करता रहा. पत्नी तंग आकर अकेले ही उस डांसर के साथ डांस शुरू कर देती है. बीच-बीच में वो पति को ज्वाइन करने का इशारा करती है मगर हर बार की तरह इस बार भी उसने मना कर दिया. अगले ही सेकेंड महिला डांसर ने उससे डांस के लिए अनुरोध किया. फिर क्या था बिना सोचे समझे शख्स डांस के मैदान में कूद गया और झूम-झूमकर नाचने लगा. उसकी ये हरकत देखकर पत्नी गुस्से में तमतमा गई.
देख सकते हैं कि उसने वहीं पर पति को दो-तीन घूंसे लगा दिए. भले ही उसने मुक्का धीरे मारा हो. मगर उसने अपनी नाराजगी साफ दिखा दी. हालांकि महिला के चेहरे की मुस्कान ये भी बताती है कि उसने पति की इस हरकत का ज्यादा बुरा नहीं माना है.बस थोड़ी सी खफा है. यह वीडियो जैसलमेर का बताया जा रहा है. इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘बेचारा आज गया काम से.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आज इसने मौत को दावत दे दी.’ इसी तरह के मजेदार रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. इसे indiatv365 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.