
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: सोशल मीडिया इन दिनों ‘काचा बादाम’ के क्रेज में डूबा हुआ है. क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी इस गाने पर डांस रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस पर अपना वीडियो बना रहे हैं. भारत में भुबन बड्याकर के इस गाने ने धूम मचाने के बाद विदेशों में भी अपना क्रेज दिखाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पेरिस की सड़कों पर कुछ युवक काचा बादाम पर डांस करते दिख रहे हैं. लड़के हूबहू काचा बादाम के हुक स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं. वीडियो पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कों का एक ग्रुप पेरिस की सड़कों पर किस तरह से भुबन बड्याकर के गाने ‘काचा बादाम’ पर डांस कर रहा है. सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स को विदेशी लड़कों का यह गाना काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इन लड़कों ने इंडियन सॉन्ग पर डांस किया है. इससे पहले भी वो कई गानों पर डांस का जलवा बिखेर चुके हैं.
यहां देखें वीडियो को:
इस वीडियो को jikamanuandmeel.haa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को एक दिन पहले ही पोस्ट किया गया है और अभी तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों ये खबर आई थी कि काचा बादाम फेम भुबन बड्याकर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.