Dance Ka Video Kacha Badam Dance Google Trends Today Trending Video Child Sensational Dance On Kacha Badam Song Everyone Impress After Seeing This Viral Video
Dance Ka Video: 'काचा बादाम' पर बच्ची ने कर दिया अब तक का सबसे कड़क डांस, स्टेप्स देख फैन हो जाएंगे- देखें वीडियो
Dance Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 'काचा बादाम' पर एक छोटी से बच्ची कितना शानदार डांस कर रही है. वीडियो देख सभी इंप्रेस हो गए हैं.
Dance Ka Video: सोशल मीडिया इन दिनों ‘काचा बादाम’ के फीवर में डूबा हुआ है. क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी पर इस गाने पर डांस रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. आम आदमी के साथ-साथ सितारे भी इस पर खूब रील्स बना रहे हैं. भुबेन बड्याकर के इस गाने पर अब एक बच्चे का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची किस तरह ‘काचा बादाम’ पर शानदार डांस स्टेप्स कर रही है और लोगों को क्रेजी बना रही है. बच्ची ने इस अंदाज में डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
‘काचा बादाम’ पर बच्ची का डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची जींस और शर्ट पहने ‘काचा बादाम’ पर डांस करना शुरू करती है. जिस तरह से गाने पर कोरियोग्राफी की गई है बच्ची बिल्कुल उसे ही कॉपी कर रही है. बच्ची के डांस को देखने कई लोग आए हुए थे और कितने मोबाइल में उसका वीडियो बना रहे थे. दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो किसी गांव से जुड़ा हुआ है.
इस वीडियो में बच्ची जिस तरह से डांस कर रही है उसे देख हर कोई उसका फैन हो गया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है. वीडियो को देख एक शख्स लिखते हैं, सो क्यूट ये तो सबसे अच्छा था. एक और यूजर ने लिखा है, ‘अरे ये वाला एकदम भारी था.’ बता दें कि इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.