
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: ‘काचा बादाम’ गाना गाकर सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुए भुबन बड्याकर के चर्चे इन दिनों हर ओर हैं. उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. कभी वो गाना गाते नजर आ रहे हैं तो कभी डांस करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिर से ‘काचा बादाम’ फेम भुबन बड्याकर का एक वीडियो आया है, जिसमें वो खूब डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भुबन बड्याकर का अंदाज एकदम बदला नजर आ रहा है. वो सूट-बूट पहने हुए पार्टी में अपने ही गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. उनका यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘काचा बादाम’ सॉन्ग को गाने वाले भुबन बड्याकर एक पार्टी में नजर आ रहे हैं. उनके साथ-साथ कई लोग भी इस दौरान मौजूद है. सभी लोग मिलकर ‘काचा बादाम’ गाने पर डांस कर रहे हैं. पार्टी में मौजूद सभी लोगों में सबसे ज्यादा ध्यान भुबन बड्याकर ही खींच रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सूट-बूट पहनकर उनका अंदाज एकदम बदल गया है. वो अपने ही अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं.
यहां देखें वीडियो:
‘काचा बादाम’ फेम भुबन बड्याकर के इस डांस वीडियो को नील भट्टाचार्य ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. भुबन का यह वीडियो किस कदर लोकप्रिय हो रहा है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 11 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक फैन लिखते हैं, ‘कुछ भी हो रहा है दुनिया में.’ एक और कॉमेंट आया है, ‘आप गोल्डन हार्ट वाले इंसान हैं.’ एक अन्य यूजर वीडियो पर लिखते हैं, ‘ऑस्कर दे दो इतना फेमस हो गया ये तो.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.