Dance Ka Video: 'कृष का गाना सुनेगा...' पर लड़कों ने मचाया धमाल, किया ऐसा डांस नजरें नहीं हटा पाया कोई | देखें वीडियो

Dance Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि 'कृष का गाना सुनेगा...' पर लड़कों ने गजब का डांस किया. देखकर नेटिजन्स भी इंप्रेस हो गए.

Published date india.com Updated: January 8, 2026 9:01 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़का अपने अलग अंदाज से खूब वायरल हो रहा है. उसे ‘कृष का गाना सुनेगा’ वाले लड़के के नाम से पुकारा जा रहा है. दरअसल, वो कई वीडियो में ‘कृष का गाना सुनेगा’ बोलकर सबको फनी अंदाज में गाना सुनाता है. उसके इसी अंदाज पर सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स बन रहे हैं. अब उसके इस बोल पर एक डांस वीडियो सामने आया है जो खूब ध्यान खींच रहा है. इसमें देख सकते हैं कि एक लड़का अपने साथियों के साथ जमकर डांस कर रहा है. उसके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन का हर कोई कायल हो गया.

लड़कों ने किया गजब डांस

ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सड़क पर स्ट्रीट लाइट को पकड़कर खड़ा है. उसके सामने दोस्त भी बैठे हुए हैं. लड़का फिर अपने साथियों से फनी अंदाज में ‘कृष का गाना सुनेगा’ बोलता है. फिर ये लाइन दोहराकर डांस शुरू कर देता है. देखते ही देखते वो ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करता है कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं कि एक वायरल लाइन पर भी डांस हो सकता है क्या. इतना ही नहीं इस डांस में उसके सभी दोस्त भी बखूबी साथ देते नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर लड़के का डांस वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो गया.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

नेटिजन्स भी हुए इंप्रेस

इस डांस वीडियो को dancingweapon_jack नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है इसका अंदाज आप मिल रहे व्यूज से लगा सकते हैं. इसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही जमकर रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं. बताया जाता है कि ‘कृष का गाना सुनेगा’ वाले लड़के का नाम पिंटू प्रसाद (या सिर्फ पिंटू) है और वो झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. सोशल मीडिया यूजर्स उसे ‘धूम बॉय’ या ‘वायरल धूम’ नाम से भी पुकारते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.