
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: बप्पी लाहिड़ी के मशहूर गाने ‘पग घुंघरू बांध’ को कौन भूल सकता है. नमक हलाल फिल्म का यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा रहता है. बप्पी लाहिड़ी के चाहने वाले फैन्स पूरी दुनिया में फैले हुए हैं. ऐसे में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है. उनके गाने ‘पग घुंघरू बांध’ पर कुछ विदेशी लड़कों के ग्रुप ने बेहतरीन डांस किया है. गाने पर लड़कों ने ऐसा डांस किया है कि एक पल के लिए भी आप नजरें नहीं हटा सकते हैं. हालांकि यह फैन मेड वीडियो है, जिसे ‘पग घुंघरू बांध’ गाने से एडिट किया गया है. गाने को किशोर कुमार ने गाया था और अमिताभ बच्चन ने इस पर परफॉर्म किया था.
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी लड़के बेहतरीन डांस स्टेप्स के साथ शानदार एक्सप्रेशन से दिल जीत रहे हैं. डांस में लड़कों ने मॉडर्न टच दिया है. वीडियो मशहूर साउथ कोरियन बॉय बैंड बीटीएस का है. लेकिन इसे किसी फैन ने ‘पग घुंघरू बांध’ पर क्रिएट कर दिया. इस वीडियो को साल 2020 में यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था लेकिन बप्पी लाहिड़ी के निधन के बाद यह डांस वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो:
इस वीडियो को Sevensome Editz नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो को अभी तक 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर हजारों की संख्या में नेटिजन्स के रिएक्शन आ चुके हैं. बता दें कि ओरिजनल में बीटीएस ग्रुप डीएनए गाने पर डांस कर रहा है. लेकिन एक क्रेजी फैन ने इसे ‘पग घुंघरू बांध’ को जोड़कर एडिट कर दिया है.
यहां देखें ओरिजनल वीडियो:
कुल मिलाकर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.