Dance Ka Video Ladkon Ka Dance Video Police Ka Video Google Trends Today Cop Came While Boys Dancing On Road See What Happened Next Trending Video Went Viral
Dance Ka Video: सड़क पर डांस कर रहे थे लड़के तभी आ गया पुलिसकर्मी, फिर जो हो गया सपने में भी नहीं सोच सकते- देखें वीडियो
Dance Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों के डांस के बीच एक पुलिसकर्मी आ जाता है. फिर जो माहौल बना वो देखने लायक है.
Dance Ka Video: खुशियां सेलिब्रेट करने का अपना-अपना तरीका होता है. कोई अपने परिवारवालों के साथ खुशियां मनाता है तो कई दोस्तों के साथ. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी खुशियों को घर के साथ-साथ सड़क पर भी सेलिब्रेट करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के सड़क पर झूम रहे होते हैं, लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी भी वहां आ जाता है और पूरा माहौल बदल जाता है.
डांस के बीच आया पुलिसकर्मी
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लड़के किसी चीज का जश्न मनाने के लिए सड़क पर डांस कर रहे होते हैं. तभी एक पुलिसकर्मी वहां से गुजरता है. पुलिस को देख एक लड़का आता है और उसे किस कर लेता है. लड़के की इस हरकत पर पुलिसकर्मी भड़क जाता है. लेकिन लड़के को कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो डांस करता ही रहता है. वीडियो अब वायरल है.
इस वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई तो आज गया.’ एक और यूजर लिखते हैं, ‘बिना शादी के ससुराल.’ वायरल हो रहे वीडियो को देख नेटिजन्स ऐसे ही फनी रिएक्शन दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.