Dance Ka Video: 'पुष्पा' के गाने पर मां-बेटी की डांसिंग जोड़ी का तहलका, वीडियो ऐसा कि पूरा इंटरनेट फिदा हो गया

Dance Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटी की जोड़ी श्रीवल्ली गाने पर कितनी खूबसूरती के साथ डांस कर रही हैं.

Published date india.com Published: February 19, 2022 2:49 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना कि फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘श्रीवल्ली’ पर डांस रील्स बनाने का सिलसिला नहीं थम रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के सितारे हों या स्पोर्ट्स जगत या फिर आम इंसान सभी अपने-अपने रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. अब जो वीडियो सामने आया है वो एक मां-बेटी से जुड़ा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटी का जोड़ी किस अंदाज में श्रीवल्ली गाने पर डांस से तहलका मचा रही है. दोनों के स्टेप्स एकदम मैच कर रहे हैं औ लोगों को पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जिसने भी देखा फैन हो गया.

मां-बेटी की डांसिंग जोड़ी

डांस के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटी लगभग मैचिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं और फिर श्रीवल्ली गाने पर अपने ही अंदाज में डांस करने लगती है. इस वीडियो की खास बात यह है कि दोनों ने फिल्म से जुड़े डांस स्टेप्स को कॉपी नहीं किया है बल्कि अपने यूनिक अंदाज में डांस परफॉर्म किया है. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स काफी प्रभावित हैं और कॉमेंट्स के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

इंटरनेट हुआ डांस वीडियो पर फिदा

इस वीडियो को nivedithashetty नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है इस बात का अंदाजा इसे मिलने वाले लाइक्स और व्यूज से लगा सकते हैं. मां-बेटी की इस डांसिंग जोड़ी पर पूरा इंटरनेट फिदा है. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मां-बेटी ने किसी गाने पर डांस से सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले भी वो यूट्यूब पर निवेदिता शेट्टी हेगड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.