Dance Ka Video: इंग्लिश गाने पर मजदूर ने कर दिखाया हाहाकारी डांस, दूसरे ने तो मचा दिया धमाल | देखें वीडियो

Dance Ka Video: डांस का यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स भी दोनों के डांस पर जमकर कर रहे हैं.

Published date india.com Published: May 18, 2025 10:05 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा माध्यम बन गया है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें दो मजदूरों ने अपनी मेहनत के साथ-साथ डांस के हुनर से भी सबका दिल जीत लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मजदूर, जो किसी निर्माण स्थल पर काम कर रहा है. काम के बीच ब्रेक के दौरान मस्ती करते हुए अंग्रेजी गाने पर जोरदार डांस करता है. उसके मूव्स इतने एनर्जेटिक और प्रोफेशनल लगते हैं कि देखकर यकीन नहीं होता कि वह कोई ट्रेंड डांसर है या फिर एक आम मजदूर.

मजदूर का डांस धमाल

डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है और अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. लोगों को न सिर्फ लड़के का कॉन्फिडेंस पसंद आया, बल्कि उसकी एनर्जी और डांसिंग स्टाइल ने भी दिल जीत लिया. वीडियो का दूसरा हिस्सा और भी मजेदार है, जिसमें एक और मजदूर उसी गाने पर डांस करता है. उसकी परफॉर्मेंस पहले वाले से भी ज्यादा जबरदस्त लगती है. खास बात यह है कि उसका डांस का अंतिम स्टेप बहुत ही मजेदार और काबिले तारीफ है, जिसने लोगों को इंप्रेस होने पर मजबूर कर दिया.

यहां इंस्टाग्राम पर दिखेगा वीडियो:

वायरल हुआ डांस वीडियो

डांस के इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी डिग्री या स्टेज की मोहताज नहीं होती, बस उसे पहचानने और मौका देने की जरूरत होती है. यह दोनों मजदूर शायद रोजाना थकाने वाला काम करते होंगे, लेकिन उनके अंदर छिपा डांसर आज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर आपमें जुनून और आत्मविश्वास है, तो आप कहीं से भी आगे बढ़ सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.