Dance Ka Video: शख्स ने किया ऐसा नागिन डांस, देखकर बाराती तक हिल गए | देखें ये वीडियो

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह शख्स शादी में हाहाकारी नागिन दिखाना शुरू कर देता है. फिर जो सीन बना हर कोई हिल गया.

Published date india.com Published: December 5, 2025 8:45 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना लाखों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. ऐसा ही एक पुराना मगर बेहद मजेदार वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो शादी के एक समारोह का है, जहां बैकग्राउंड में नागिन डांस का मशहूर म्यूजिक बज रहा होता है. जैसे ही संगीत की धुन तेज होती है, एक शख्स अचानक डांस फ्लोर पर कूद पड़ता है. उसकी एनर्जी और स्टाइल देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. वीडियो में नजर आता है कि शख्स पूरे जोश के साथ नागिन की तरह लहराते हुए जमीन पर रेंगना शुरू कर देता है और देखते ही देखते माहौल को मजेदार बना देता है.

पोल पर चढ़कर किया डांस

वायरल वीडियो के सबसे मजेदार हिस्से में देखा जा सकता है कि शख्स सिर्फ जमीन पर नागिन डांस ही नहीं करता बल्कि आगे बढ़ते-बढ़ते सीधे पोल पर चढ़ जाता है. वह फुर्ती से ऊपर चढ़कर टेंट के ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाता है. इस दौरान उसकी हरकतें इतनी दिलचस्प हो जाती हैं कि वहां मौजूद बाराती भी देख कर दंग रह जाते हैं. शख्स ऊंचाई पर पहुंचकर और भी मजेदार डांस मूव्स करता है और कुछ सेकंड बाद उल्टा लटक जाता है, जैसे कोई नाग नीचे झांक रहा हो. यह दृश्य इतना मजेदार लगता है कि लोग इसे बार-बार देखकर हंसते नहीं थक रहे.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वायरल हो गया वीडियो

यह मजेदार नागिन डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है. अपलोड होते ही वीडियो पर हजारों लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स इस शख्स की एनर्जी और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग मजाक में लिख रहे हैं कि यह अब तक का सबसे खतरनाक नागिन डांस है, जबकि कुछ इसे ‘वेडिंग परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ बता रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.