Dance Ka Video Office Me Ladki Ka Dance Girl Dance Video Google Trends Girl Did Stunning Dance In The Office Everyone Impressed Ladki Ka Dance Went Viral
Dance Ka Video: ऑफिस में लड़की ने किया धमाकेदार डांस, जिसने भी देखा फिर नजर नहीं हटा पाया | देखें वीडियो
Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह लड़की ऑफिस में बेहतरीन डांस से सबको हैरान कर रही है. इस पर नेटिजन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिवाली के मौके से जुड़ा मालूम होता है. इस वीडियो में एक लड़की ‘आजा नच ले, मेरे यार तू नच ले’ गाने पर शानदार डांस करती नजर आती है. उसके ठुमकों और एनर्जी से पूरी पार्टी का माहौल जोश से भर जाता है. वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाकर और चीयर करके उसका हौसला बढ़ाते हैं. चारों तरफ लाइटिंग, म्यूजिक और मस्ती के बीच यह ऑफिस पार्टी किसी फिल्मी सीन जैसी लग रही थी. वीडियो को लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं.
ऑफिस में लड़की का डांस
ध्यान खींच रहे वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह लड़की अपने शानदार डांस से सबको दिल जीत रही है. मगर वीडियो की असली स्टार सिर्फ वो लड़की नहीं बनी जिसने डांस किया, बल्कि एक ऐसा शख्स भी है जो वीडियो में पीछे बैठा नजर आया. लाल रंग का कुर्ता पहने यह लड़का पार्टी के बीच भी अपने लैपटॉप पर काम करता दिखा. जहां बाकी सब लोग डांस और मस्ती में मशगूल थे, वहीं वह शख्स पूरी तल्लीनता से अपनी स्क्रीन में डूबा रहा. उसकी यहीं अंदाज सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sparkling_osheen से शेयर किया गया था. अपलोड होते ही यह वीडियो वायरल हो गया और कुछ ही दिनों में इसे मिलियनों व्यूज मिल गए. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया. किसी ने लिखा, ‘शानदार डांस किया लड़की ने.’ तो किसी ने कहा, ‘फोकस ऐसे ही रखना चाहिए जिंदगी में.’ तो किसी ने कहा, ‘मनोरंजन और काम के प्रति समर्पण दोनों एक ही फ्रेम में.’ वायरल वीडियो को sparkling_osheen नाम के इंस्टग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.