Dance Ka Video Patni Ke Kehne Par Nahi Nacha Pati Padosan Ka Video Google Trends Husband Refused When Wife Asked To Dance But Started Dancing When Other Woman Asked Funny Video Went Viral
Dance Ka Video: डांस के लिए पत्नी ने पूछा तो मना कर दिया, मगर पड़ोसन के कहते ही कूदने लगा पति | देखें वीडियो
Dance Ka Video: देखा जा सकता है कि किस तरह डीजे पर डांस के लिए पत्नी अपने पति से पूछने गई थी मगर उसने मना कर दिया. मगर अगले ही सेकेंड ऐसा कुछ दिखा हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे.
Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो पति-पत्नी और पड़ोसन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स खड़ा है और दो महिलाएं डीजे पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में डीजे पर महिलाएं थिरक रही होती हैं, और पास में खड़ा शख्स पूरी तरह से शांत है. कुछ ही देर में शख्स की पत्नी उसे डांस करने के लिए कहती है. हालांकि, शख्स ने इसे नजरअंदाज करते हुए डांस करने का कोई इरादा नहीं दिखाया. महिला ने कोशिश की, मगर शख्स ने इनकार कर दिया और वहीं खड़ा रहा. इसके बाद महिला वापस डीजे पर चली जाती है और अपने डांस में मस्त हो जाती है.
पड़ोसन की एंट्री और शख्स का डांस
वीडियो में आप आगे देखेंगे कि इसके बाद एक और महिला जो शख्स की पड़ोसन होती है, फ्रेम में नजर आती है. अब इस महिला ने भी शख्स से डांस करने के लिए कहा. खास बात ये है कि इस बार शख्स ने बिना किसी देरी के डीजे पर पहुंचकर कूदकर डांस करना शुरू कर दिया. उसकी ये हरकत देखकर वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया पर देखने वाले लोग हंसी से लोटपोट हो गए. शख्स की ये प्रतिक्रिया दर्शाती है कि पड़ोसन के कहने पर वह तुरंत डांस करने के लिए तैयार हो गया, जबकि अपनी पत्नी की बात पर उसने इनकार कर दिया था.
वीडियो में यह नजारा सचमुच बेहद मजेदार था, क्योंकि शख्स की अचानक डांस करने की मंशा देख सभी चौंक गए. शख्स की इस हरकत से उसकी पत्नी नाराज हो गई और मौके से चली गई. डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखना एक दिलचस्प अनुभव बन गया और सभी ने इसे खूब शेयर किया. वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.