Dance Ka Video: राजस्थानी बिंदणी के डांस का दीवाना हुआ हर कोई, देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे | देखें वीडियो

Dance Ka Video: देखा जा सकता है कि राजस्थान की बिंदणी ने छत पर क्या खूबसूरत डांस किया. जिसने भी देखा उसका फैन हो गया.

Published date india.com Published: August 2, 2025 7:07 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान की एक बींदणी अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत रही है. इस वीडियो में वह नीले रंग का राजस्थानी लहंगा पहने हुए है, जो उसकी सुंदरता को और बढ़ा रहा है. उसने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा है और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हैं, जो राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाते हैं. यह वीडियो इतना आकर्षक है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं. बींदणी की मासूमियत और डांस की लय ने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है.

बिंदणी का जबरदस्त डांस

वीडियो में देख सकते हैं कि बींदणी अपने घर की छत पर राजस्थानी गाने की धुन पर थिरकती नजर आ रही है. उसका डांस इतना लुभावना है कि नजरें उस पर से हटती ही नहीं. हर कदम और हर अदा में राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरती झलकती है. नीले लहंगे में वह हवा में लहराते हुए डांस करती है, जिससे उसका लहंगा और भी खूबसूरत लगता है. उसकी हर हाव-भाव और मुस्कान दर्शकों को बांधे रखती है. इस वीडियो को देखकर लोग जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.

डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए:

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग बींदणी के डांस, उसके आत्मविश्वास और पारंपरिक परिधान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कॉमेंट्स में लिखा है कि उसका डांस देखकर राजस्थान की संस्कृति और जोश जीवंत हो उठा है. डांस के इस वीडियो को miss_rajvika and lodha_textiles नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया हया है, जिसे हजारों की संख्या में व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.