Dance Ka Video: पत्नी संग बुजुर्ग सरदार जी ने किया इतना बेहतरीन डांस, बार-बार देखेंगे पर मन नहीं भरेगा | देखें वीडियो

Dance Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह सरदार जी अपनी पत्नी संग शादी में गजब का डांस कर रहे हैं. यूजर्स उनका अंदाज काफी पसंद कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 12, 2025 9:36 AM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग सरदारजी और उनकी पत्नी का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी शादी-ब्याह से जुड़े समारोह का लगता है, जहां बड़ी संख्या में मेहमान बैठे हैं और सभी दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे हैं. तभी अचानक फ्रेम में बुजुर्ग सरदारजी अपनी पत्नी संग दिखाई देते हैं. वीडियो में बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना बज रहा होता है और सरदारजी अपनी पत्नी के साथ बेहद प्यारे अंदाज में डांस करना शुरू कर देते हैं. वीडियो देखने वालों को सबसे ज़्यादा यह बात अच्छी लग रही है कि उम्र अधिक होने के बावजूद सरदारजी की एनर्जी किसी जवान लड़के जैसी लगती है.

सरदार जी का डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सरदारजी और उनकी पत्नी जिस तरह ताल में ताल मिलाकर डांस करते दिखाई देते हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी अच्छी लग रही है कि मेहमान भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को बहुत खूबसूरत दृश्य बताया है, और कहा कि ऐसा प्यार और साथ देखकर मन खुश हो जाता है. सरदारजी के स्टेप्स और उनकी मुस्कान बताते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, खुशी और प्यार हर उम्र में उतने ही खूबसूरत लगते हैं.

यहां देखिए खूबसूरत डांस वीडियो:

दिल जीत रहा ये वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के पेज पर भी शेयर किया गया, जिसके बाद तो यह और तेजी से वायरल होने लगा. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और कमेंट में लिखा कि इस कपल की खुशी देखकर उनका दिन बन गया. कुछ यूजर्स ने कहा कि आजकल के युवाओं को इस जोड़ी से सीख लेनी चाहिए कि रिश्ता दिल से निभाया जाए तो जिंदगी खूबसूरत बन जाती है. यह वीडियो thebridesofindia नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.