
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dance Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो का अपना ही फैन बेस है. ज्यादातर लोगों को डांस का खूब शौक होता है और वो मौका मिलते ही तहलका मचा देते हैं. कभी बच्चों के डांस वीडियो तो कभी युवाओं और बुजुर्गों के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अभी फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग सरदारजी अपनी पत्नी के साथ क्लब में रोमांटिक डांस कर रहे हैं. वीडियो में दोनों की एनर्जी देखते ही बन रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट होते ही सुर्खियां बटोरने लगा है.
सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब में कई लोग बैठे हुए हैं. वहां एक बुजुर्ग सरदारजी भी अपनी पत्नी के साथ गए हुए हैं. यहां म्यूजिक बजते ही सरदारजी अपनी पत्नी के साथ उठ खड़े होते हैं और देखते ही देखते रोमांटिक डांस करने लगते हैं. दोनों इतना बेहतरीन डांस करते हैं कि किसी के लिए नजरें हटना भी मुश्किल साबित हो रहा है. डांस को देख रहे लोगों ने इस दौरान जमकर तालियां बजाईं.
What living life to the fullest looks like.. 🙂
Courtesy – @gitanasingh #Dancemoment #DanceWithMadhuri #OnlineDanceAcademy #dancevideo #dance #dancer #dancers #dancelife #dancing #choreography #dancersofinstagram #dancechallenge #dancelove #instadance #dancecover #music pic.twitter.com/oD2lVt3gUW
— DanceWithMadhuri (@dancewithMD) May 12, 2022
चंद सेकेंड का यह वीडियो लोगों को इतना इंप्रेस कर रहा है कि वो बार-बार इसे देख रहे हैं. आपने भी इस वीडियो को देख लिया तो सरदारजी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. वीडियो को @dancewithMD नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. 45 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.